एनसीआर में मानसून की विदाई की आहट, 1 से 4 सितंबर तक बारिश के आसार

एनसीआर में मानसून की विदाई की आहट, 1 से 4 सितंबर तक बारिश के आसार
मानसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है और इसकी आहट दिल्ली-एनसीआर के मौसम में दिखाई देने लगी है। सितंबर के शुरुआती दिनों में राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मानसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है और इसकी आहट दिल्ली-एनसीआर के मौसम में दिखाई देने लगी है। सितंबर के शुरुआती दिनों में राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, 1 सितंबर को सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 2 सितंबर को मौसम में बारिश की गतिविधि कुछ बढ़ सकती है और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

2 सितंबर को तापमान में गिरावट के संकेत हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने दोनों दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इसके बाद 3 सितंबर को भी सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 4 सितंबर को भी बादलों के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

3 और 4 सितंबर के लिए भी मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि, 5 और 6 सितंबर को बारिश की गतिविधि कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री, 6 सितंबर को भी तापमान 33 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं का असर एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर भी दिखाई दे रहा है।

उपलब्ध आंकड़ों में दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) संतोषजनक स्तर पर दर्ज किया गया है, जबकि कुछ स्थानों पर एक्यूआई मध्यम श्रेणी में है। दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में अशोक विहार का एक्यूआई 130, आया नगर 68, बवाना 99, बुराड़ी क्रॉसिंग 112, कैंटोनमेंट एरिया 56, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 100, सीआरआरआई मथुरा रोड 148, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज 106 और डीटीयू 98 दर्ज किया गया। वहीं द्वारका सेक्टर-8 का एक्यूआई 182 दिखाई दे रहा है।

गाजियाबाद के आंकड़ों में गोविंदपुरम का एक्यूआई 59, इंदिरापुरम 62, लोनी 176, संजय नगर 47, वसुंधरा 173 और वेद विहार-लोनी 139 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के मॉनिटरिंग पैनल में 6 में से 7 स्टेशन सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। मौसम में बदलाव और हवाओं के चलते फिलहाल प्रदूषण से राहत बनी हुई है।

हालांकि, अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई में अंतर साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने पर आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में और सुधार की उम्मीद की जा सकती है।

--आईएएनएस

पीकेटी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sept 2026 9:57 AM IST

Tags

Next Story