अपराध: मुंबई अटल सेतु पर कार-डंपर की टक्कर, 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मुंबई  अटल सेतु पर कार-डंपर की टक्कर, 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मुंबई के अटल सेतु पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक कार के डंपर से टकराने के कारण 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन हनुमंत खाड़े के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे। उनकी पत्नी मुंबई पुलिस में सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। मुंबई के अटल सेतु पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक कार के डंपर से टकराने के कारण 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन हनुमंत खाड़े के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे। उनकी पत्नी मुंबई पुलिस में सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब सचिन कार में पिछली सीट पर बैठकर सेवरी की ओर जा रहे थे। कार चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार ने डंपर को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सचिन खाड़े की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक को मामूली चोटें आईं और वह इस हादसे में बाल-बाल बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही सेवरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार की गति तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण नहीं रख पाया। हालांकि, हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है।

अटल सेतु, जो मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ता है, एक व्यस्त मार्ग है। यहां आए दिन भारी वाहनों और कारों की आवाजाही रहती है। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों पर फिर से सवाल उठाए हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गति सीमा का पालन करें।

सचिन खाड़े के परिवार पर इस हादसे से गहरा सदमा लगा है। उनकी मृत्यु ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे आस-पड़ोस को भी झकझोर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और डंपर चालक से पूछताछ जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Sept 2025 8:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story