महाराष्ट्र बारामती एयरपोर्ट पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, हादसे में कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र बारामती एयरपोर्ट पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, हादसे में कोई हताहत नहीं
पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर रविवार को एक प्राइवेट कंपनी का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि एयरक्राफ्ट को मामूली नुकसान पहुंचा है।

बारामती, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर रविवार को एक प्राइवेट कंपनी का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि एयरक्राफ्ट को मामूली नुकसान पहुंचा है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह एयरक्राफ्ट पायलट ट्रेनिंग देने वाली कंपनी 'कार्वर एविएशन' का है। बताया गया कि ट्रेनी एयरक्राफ्ट से फिसलकर आगे निकल गया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

बारामती के एसपी के अनुसार, बारामती एयरफील्ड पर एक ट्रेनिंग अभ्यास के दौरान दोपहर करीब 12 बजे एयरक्राफ्ट के साथ रनवे से बाहर जाने की घटना हुई। एयरक्राफ्ट अभ्यास के लिए सुबह 6.39 बजे (यूटीसी) निकला था। इसमें कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जुंदरे सवार थे।

एसपी ने अपने बयान में कहा कि एयरक्राफ्ट शुरू में लिंक ब्रावो के जरिए रनवे पर आया और रनवे 29 के थ्रेशोल्ड पर लाइन अप हुआ। हालांकि, यहां उसने एक रिजेक्टेड टेक-ऑफ किया। इसके बाद, एयरक्राफ्ट को रनवे 11 के थ्रेशोल्ड पर लाइन अप किया गया, जहां एक और रिजेक्टेड टेक-ऑफ किया गया। इसी अभ्यास के दौरान एयरक्राप्ट को रनवे पर पूरी तरह से रोका नहीं जा सका और वह रनवे 29 के थ्रेशोल्ड से आगे निकल गया। इसके बाद वह रनवे 29 के थ्रेशोल्ड से बाहर चला गया।

इससे पहले, 13 मई को बारामती में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ था। इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई। लैंडिंग से ठीक पहले एयरक्राफ्ट का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकराया था। बताया गया कि एयरक्राफ्ट काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई। क्रैश लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराने से पहले एयरक्राफ्ट का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया था।

वहीं, जनवरी में इसी बारामती एयरपोर्ट के पास महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे क्रैश हुआ था। इसमें अजित पवार के अलावा अन्य चार लोगों की मौत हो गई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2026 2:32 PM IST

Tags

Next Story