महाराष्ट्र भिवंडी के कोन गांव में भीषण आग, दो स्क्रैप गोदाम जलकर राख

महाराष्ट्र भिवंडी के कोन गांव में भीषण आग, दो स्क्रैप गोदाम जलकर राख
महाराष्ट्र के भिवंडी तालुका के कोन गांव में रविवार को एक स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस घटना में दो स्क्रैप गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

भिवंडी, 22 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के भिवंडी तालुका के कोन गांव में रविवार को एक स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस घटना में दो स्क्रैप गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, जिस गोदाम में आग लगी वहां कपड़े, प्लास्टिक और कागज जैसे ज्वलनशील पदार्थों का बड़ा स्टॉक रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोदाम के पास सूखी घास में आग लगा दी, जो धीरे-धीरे फैलते हुए स्क्रैप गोदाम तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में स्थिति भयावह हो गई।

इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात है, लेकिन आग की चपेट में आकर दो स्क्रैप गोदाम पूरी तरह नष्ट हो गए। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही भिवंडी फायर डिपार्टमेंट की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके अलावा, एक निजी पानी के टैंकर की मदद से भी आग बुझाने का प्रयास किया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 6:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story