विलास घुले हत्याकांड महाराष्ट्र में हत्या के चार दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़क पर उतरे ग्रामीण

विलास घुले हत्याकांड महाराष्ट्र में हत्या के चार दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़क पर उतरे ग्रामीण
महाराष्ट्र के बीड जिले में मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब टाकली गांव के लोगों ने विलास घुले हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया। वारदात को अंजाम दिए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

बीड, 23 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के बीड जिले में मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब टाकली गांव के लोगों ने विलास घुले हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया। वारदात को अंजाम दिए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

जानकारी के मुताबिक, जिले के टाकली गांव में कोली समाज के एक युवक के साथ मारपीट की घटना हो रही थी। इसी विवाद को सुलझाने के लिए पहुंचे विलास घुले पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिजन और ग्रामीण लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को टाकली गांव के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और केज बंद की घोषणा करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में अंबाजोगाई-अहिल्यानगर महामार्ग को जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर आंदोलन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और शहर में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है।

बीती शनिवार रात को केज रोड पर स्थित एक होटल के पास कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट हो रही थी। इसी दौरान टाकली के रहने वाले विलास घुले झगड़ा शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचा था। इस दौरान घुले पर ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से कई वार कर दिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Jun 2026 3:21 PM IST

Tags

Next Story