महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवि शास्त्री से की मुलाकात, पूर्व क्रिकेटर ने भेंट की किताब

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवि शास्त्री से की मुलाकात, पूर्व क्रिकेटर ने भेंट की किताब
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री से अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है।

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री से अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है।

देवेंद्र फडणवीस ने अपने एक्स अकाउंट पर रवि शास्त्री के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "आज मुंबई में अपने आधिकारिक घर पर अनुभवी क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। खास तोहफे के लिए शुक्रगुजार हूं।"

रवि शास्त्री ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान 'इंडियाज 71-ईयर टेस्ट: द जर्नी टू ट्रायम्फ इन ऑस्ट्रेलिया' किताब भेंट की। आर कौशिक द्वारा लिखी इस किताब में भारतीय क्रिकेट के सफर का एक शानदार चैप्टर दिखाया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में शास्त्री द्वारा उपहार स्वरुप मिले इस किताब का भी जिक्र किया है।

मुंबई से संबंध रखने वाले रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेले दिग्गज ऑलराउंडरों में से एक रहे हैं। शास्त्री ने 1981 से 1992 के बीच भारतीय टीम के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले। टेस्ट मैचों में 11 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 3,830 रन बनाने वाले शास्त्री ने 151 विकेट लिए थे। वहीं, वनडे में उनके नाम 4 शतक और 18 अर्धशतक की बदौलत 3,108 रन और 129 विकेट हैं। शास्त्री 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे थे।

रवि शास्त्री संन्यास के बाद से कमेंट्री के क्षेत्र में उतरे और बड़ी सफलता हासिल की। अंग्रेजी कमेंट्री में वह भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय चेहरा हैं। सफल कमेंट्री करियर के दौरान शास्त्री कोचिंग के क्षेत्र में भी आए थे। विराट कोहली की कप्तानी के समय वह भारतीय टीम के कोच रहे थे। उनकी कोचिंग (2017 से 2021 तक) के समय भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट अपराजेय स्थिति में थी और आईसीसी की रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट सीरीज जीती थी। कोचिंग से हटने के बाद शास्त्री फिर से कमेंट्री के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 1:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story