महाराष्ट्र उधार के पैसे मांगने पर महिला से मारपीट, तीन के खिलाफ केस दर्ज
दौंड, 14 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के दौंड तालुका के कुरकुंभ इलाके में उधार दिए पैसे वापस मांगने पर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में दौंड थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
यह घटना कुरकुंभ स्थित भोंगले वस्ती में दिल्ली गैरेज के सामने सड़क पर हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संगीता पवार ने आरोपी से पहले दिए गए उधार के पैसे वापस मांगे थे। इसी बात से नाराज होकर आरोपी श्रवण सुरेश गुलिक ने कथित तौर पर महिला पर पत्थरों से हमला कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भोंगले वस्ती के निवासी संगीता मारुति पवार (32) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी की मां उजा सुरेश गुलिक ने उसे चप्पलों से पीटा, जबकि उसकी बहन पायल ने उसके बाल पकड़कर हाथों से मारपीट की। इस हमले में संगीता पवार को बाएं कान के नीचे, बाएं हाथ, बाएं घुटने और दाहिनी कोहनी पर हल्की चोटें आई हैं।
घटना के बाद पुलिस ने संगीता पवार की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ क्राइम रजिस्टर नंबर 156/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 118(1), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल सैयद ने इस मामले में केज दर्ज दर्ज कर लिया है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर वाघमारे इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   14 March 2026 6:36 PM IST












