महात्मा गांधी की जयंती पर गुजरात पुलिस ने दिया 'नशा मुक्त समाज' का संदेश, अहमदाबाद और वडोदरा में वॉकथॉन का आयोजन

महात्मा गांधी की जयंती पर गुजरात पुलिस ने दिया नशा मुक्त समाज का संदेश, अहमदाबाद और वडोदरा में वॉकथॉन का आयोजन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में 'नशा मुक्त समाज' अभियान चलाए गए। इसमें शामिल जिलों के पुलिस अधिकारियों ने नशे के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया।

अहमदाबाद/वडोदरा, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में 'नशा मुक्त समाज' अभियान चलाए गए। इसमें शामिल जिलों के पुलिस अधिकारियों ने नशे के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया।

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर वडोदरा पुलिस ने 'नशा मुक्त समाज' के संदेश के साथ वॉकथॉन का आयोजन किया। पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित वॉकथॉन में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, विद्यार्थी, सामाजिक संस्थाओं और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सभी ने नशा मुक्ति का संदेश दिया। 'से नो टू ड्रग्स' और 'से नो टू टोबैको' जैसे संदेशों के साथ जागरूकता फैलाई गई। पुलिस कमिश्नर ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही प्रोफेसरों से विद्यार्थियों की गलत आदतों पर अभिभावकों का ध्यान आकर्षित करने का अनुरोध किया। वॉकथॉन डेरीडेन सर्कल से शुरू होकर सयाजीबाग के एम्फीथिएटर में समाप्त हुई।

पुलिस कमिश्नर नरसिंहमा कोमार ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर हमने 'नशा मुक्त समाज' संदेश के साथ जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से बाहर निकलने के लिए सिर्फ एजेंसियों के प्रयास नहीं, बल्कि समाज और लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए।

अहमदाबाद में भी पुलिस ने गांधी जयंती पर 'नशा मुक्त समाज, स्वस्थ समाज' कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पुलिस कमिश्नर ने नशे के खिलाफ लड़ने का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा, "हिम्मत करो, व्यसन छोड़ो। अहमदाबाद शहर पुलिस आपकी मदद के लिए तत्पर है।"

महात्मा गांधी की जयंती पर गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "गांधी जी के सत्य, अहिंसा और अनुशासन के मूल्यों को जीवन में उतारकर सुरक्षित और जिम्मेदार समाज के निर्माण में सहभागी बनें। गांधी जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2026 9:43 AM IST

Tags

Next Story