महात्मा गांधी की जयंती पर पोरबंदर के कीर्तिमंदिर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा, सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की जयंती पर पोरबंदर के कीर्तिमंदिर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा, सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी श्रद्धांजलि
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को उनके जन्मस्थान पोरबंदर के कीर्तिमंदिर में भावांजलि कार्यक्रम हुआ। हर साल की परंपरा के अनुसार, कीर्तिमंदिर परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी हुई। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल खास तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने पूज्य बापू की जन्मभूमि पर सिर झुकाकर पुष्पांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

पोरबंदर, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को उनके जन्मस्थान पोरबंदर के कीर्तिमंदिर में भावांजलि कार्यक्रम हुआ। हर साल की परंपरा के अनुसार, कीर्तिमंदिर परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी हुई। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल खास तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने पूज्य बापू की जन्मभूमि पर सिर झुकाकर पुष्पांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार सुबह सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए। प्रार्थना सभा के दौरान अलग-अलग धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रार्थना की और महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन गाए गए। पूरा माहौल बापू के विचारों और आदर्शों से गूंज उठा, और गांधीजी के सत्य, अहिंसा, प्रेम और सभी धर्मों में समानता के विचारों को याद किया गया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मोडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "सत्य, अहिंसा और सद्भावना के शाश्वत आदर्शों से विश्व को शांति का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भावपूर्ण वंदन।"

सीएम पटेल ने लिखा, "सादगीपूर्ण जीवन, स्वच्छता के प्रति उनका आग्रह, खादी और स्वावलंबन के उनके संकल्प आज भी आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शक बने हुए हैं। 'स्वच्छता वहां प्रभुता' के मंत्र को आत्मसात कर आइए हम सभी मिलकर पूज्य बापू के विचारों को आचरण में उतारें और स्वच्छ, समृद्ध तथा सक्षम राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हों।"

राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सत्य, सद्भाव और अहिंसा के अद्भुत मंत्र के जरिए भारतवासियों को स्वतंत्रता के लिए जागृत करने वाले सादगी व सदाचार के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शत्-शत् नमन।"

भाजपा सांसद देवुसिंह चौहान ने लिखा, "समस्त विश्व को सत्य, अहिंसा और शांति का मार्ग प्रशस्त करने वाले महामानव, स्वच्छता के आग्रही, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2026 9:43 AM IST

Tags

Next Story