'महावीर कर्ण' का टीजर रिलीज, इस दिन से सिनेमाघरों में गूंजेगी कर्ण की गाथा

महावीर कर्ण का टीजर रिलीज, इस दिन से सिनेमाघरों में गूंजेगी कर्ण की गाथा
दक्षिण भारतीय सिनेमा के निर्देशक रमेश वर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'महावीर कर्ण' के मेकर्स ने शनिवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया है। यह महाभारत के प्रसिद्ध पात्र कर्ण के जीवन पर आधारित एक बड़ी ऐतिहासिक और पौराणिक फिल्म है।

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा के निर्देशक रमेश वर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'महावीर कर्ण' के मेकर्स ने शनिवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया है। यह महाभारत के प्रसिद्ध पात्र कर्ण के जीवन पर आधारित एक बड़ी ऐतिहासिक और पौराणिक फिल्म है।

प्रोडक्शन हाउस पेन मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "भारतीय सिनेमा में पहली बार, एक एपिक हाइब्रिड लाइव -एक्शन फिल्म प्रतिष्ठित पेन मूवीज, श्री नीलाद्री प्रोडक्शन हाउस और आर.वी फिल्म्स हाउस के साथ मिलकर गर्व के साथ फिल्म 'महावीरकर्ण' पेश कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "हमारे निर्देशक रमेश वर्मा की ओर से अब तक की सबसे महान कहानी, बड़े पर्दे पर 4 दिसंबर से दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव देगी। फिल्म को वर्ल्डवाइड ग्रैंड रिलीज किया जाएगी।"

फिल्म महाभारत के योद्धा कर्ण के नजरिए, उनके संघर्ष, मित्रता, वफादारी और उनके दानवीर स्वभाव की गाथा को बड़े पर्दे पर पेश करती है। टीजर देखकर लगता है कि मेकर्स कर्ण को सिर्फ एक पौराणिक कहानी की तरह नहीं दिखा रहे, बल्कि इसे इज्जत, वफादारी, दोस्ती, धोखा, किस्मत और वादा निभाने की कीमत की एक इंसानी कहानी के तौर पर दिखा रहे हैं।

हाइब्रिड लाइव-एक्शन तकनीक से इस कहानी को और भी बड़ा बनाया गया है, जिससे डायरेक्टर रमेश वर्मा को बड़े लेवल पर सीन और एक नई दुनिया बनाने का मौका मिला है, जो इंडियन सिनेमा में बहुत कम देखा गया है। फिल्म की टेक्निकल टीम में डीओपी के तौर पर रामजी डॉट, एडिटर के तौर पर प्रवीण पुडी, डायलॉग राइटर के तौर पर श्रीमणि और म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर ज्ञानी शामिल हैं।

बता दें कि फिल्म को रमेश वर्मा निर्देशित करेंगे, जिन्होंने 'राक्षसुडू' और 'खिलाड़ी' जैसी कमर्शियली सक्सेसफुल और अलग-अलग जॉनर की फिल्में दी है। एक्शन, थ्रिलर और कमर्शियल सिनेमा में काम करने के बाद, रमेश वर्मा अब महाभारत की कालजयी कहानी कर्ण के साथ एक बिल्कुल नए अंदाज में आए हैं।

फिल्म को पेन मूवीज, नीलाद्री प्रोडक्शनंस और आरवी स्टूडियोज के साथ मिलकर पैन-इंडिया फिल्म के स्तर पर पेश किया जाएगा। इस फिल्म को मशहूर मशहूर प्रोड्यूसर जयंतीलाल गड़ा पेश कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Aug 2026 12:31 PM IST

Tags

Next Story