महिला टी20 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका की शबनीम इस्माइल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर रचा इतिहास

महिला टी20 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका की शबनीम इस्माइल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर रचा इतिहास
दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल इतिहास रच दिया है। वह महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। शबनीम ने यह उपलब्धि रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में हासिल की।

लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल इतिहास रच दिया है। वह महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। शबनीम ने यह उपलब्धि रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में हासिल की।

शबनीम इस्माइल ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 1 विकेट लिया। शबनीम का टी20 विश्व कप इतिहास में यह 49वां विकेट था। इस विकेट के हासिल करते ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन स्कट को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज के तौर पर अपना नाम दर्ज करा लिया। शबनीम ने नेहर इस्माइल का विकेट लेकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

2009 में महिला टी20 विश्व कप में डेब्यू करने वाली इस्माइल ने अब तक 37 मैचों में 49 विकेट लिए हैं। इस्माइल से पहले टी20 विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक विकेटों का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेगन स्कट के नाम था। स्कट के नाम 48 विकेट हैं। वह मौजूदा टी20 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं और शबनीम को पीछे छोड़ सकती हैं।

यह उपलब्धि पहले से ही असाधारण सफर में एक और अध्याय जोड़ती है। इस्माइल ने मई 2023 में साउथ अफ्रीका को उनके पहले महिला टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचाने में मदद करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बना ली थी। 2026 एडिशन के लिए उन्होंने वापसी की है।

118 मैचों में 129 विकेट के साथ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले से ही वह दक्षिण अफ्रीका की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्हें मौजूदा समय में महिला क्रिकेट की बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने 2024 में 130 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाली पहली महिला बनकर एक नया कीर्तिमान भी बनाया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Jun 2026 9:34 PM IST

Tags

Next Story