पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज सीएम सम्राट चौधरी

पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज सीएम सम्राट चौधरी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना साइंस कॉलेज का निरीक्षण किया तथा परिसर का विस्तृत अवलोकन करते हुए इसके समग्र विकास के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पटना साइंस कॉलेज परिसर में यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज की स्थापना की जाएगी।

पटना, 28 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना साइंस कॉलेज का निरीक्षण किया तथा परिसर का विस्तृत अवलोकन करते हुए इसके समग्र विकास के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पटना साइंस कॉलेज परिसर में यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज की स्थापना की जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय भौतिकी एवं विज्ञान के क्षेत्र में उच्चस्तरीय शिक्षा, नवाचार तथा अत्याधुनिक अनुसंधान को उत्कृष्ट करेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं को विश्वस्तरीय शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना साइंस कॉलेज की एक गौरवशाली शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक परंपरा रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य इस ऐतिहासिक संस्थान को पुनः विज्ञान के अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी संस्थान के रूप में विकसित करना है ताकि इसका पुराना गौरव पुनर्स्थापित हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना एवं परिसर के समग्र विकास के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुसंधान केन्द्रों, उन्नत शैक्षणिक अधोसंरचना तथा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई स्थापित कर सके। साइंस कॉलेज की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाएगा। छात्रावास एवं प्ले ग्राउंड्स की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र टीम भेजी जाएगी।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होने वाला यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं के लिए ज्ञान, अनुसंधान और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का प्रमुख केन्द्र बनेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण के माध्यम से साइंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अलका ने साइंस कॉलेज की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने पटना कॉलेजिएट स्कूल का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने कहा कि पटना कॉलेजिएट स्कूल का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसे मॉडल (आदर्श) स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं तथा बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध करायी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Jun 2026 9:14 PM IST

Tags

Next Story