महिला टी20 विश्व कप हरमनप्रीत कौर ने बनाया रिकॉर्ड, पूर्व भारतीय कप्तान को पीछे छोड़ा

महिला टी20 विश्व कप हरमनप्रीत कौर ने बनाया रिकॉर्ड, पूर्व भारतीय कप्तान को पीछे छोड़ा
महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हरमन महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय महिला टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। हरमन ने पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा है।

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हरमन महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय महिला टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। हरमन ने पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा है।

पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए मैच में हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। इस पारी में 4 चौके शामिल थे। हरमन ने इस पारी के दौरान स्मृति मंधाना के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की अहम साझेदारी भी की। इसी पारी के दौरान हरमन भारतीय टीम की तरफ से टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

हरमन के 40 मैचों की 34 पारी में 1 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 762 रन हो गए हैं। हरमन ने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ा। मिताली ने 2009 से 2018 के बीच 24 मैचों की 23 पारियों में 5 अर्धशतक लगाते हुए 726 रन बनाए थे।

टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय महिला टीम की तरफ से तीसरी सफल बल्लेबाज स्मृति मंधाना हैं। मंधाना ने 26 मैचों की 26 पारियों में 5 अर्धशतक लगाते हुए 592 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में मंधाना ने 4 गेंदों पर 2 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 68 रन की पारी खेली।

चौथे स्थान पर जेमिमा रोड्रिग्स हैं। जेमिमा ने 20 मैचों की 20 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 408 रन बनाए हैं।

पांचवें स्थान पर मौजूद पूनम राउत ने 2009 से 2014 के बीच 15 मैचों की 15 पारियों में 3 अर्धशतक लगाते हुए 375 रन बनाए हैं। शेफाली वर्मा छठे स्थान पर हैं। शेफाली ने 2020 से 2026 के बीच 15 मैचों की 15 पारियों में 368 रन बनाए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Jun 2026 9:33 PM IST

Tags

Next Story