महिला टी20 विश्व कप पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने नीदरलैंड पर जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया

महिला टी20 विश्व कप पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने नीदरलैंड पर जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शनिवार को काउंटी ग्राउंड में नीदरलैंड पर मिली 37 रन की जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया। विश्व कप में पाकिस्तान की यह पहली जीत थी।

ब्रिस्टल, 27 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शनिवार को काउंटी ग्राउंड में नीदरलैंड पर मिली 37 रन की जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया। विश्व कप में पाकिस्तान की यह पहली जीत थी।

मैच के बाद फातिमा ने कहा, "हमें जीत की जरूरत थी। नीदरलैंड पर मिली जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है। आयशा जफर भी एक सीनियर खिलाड़ी हैं। वह जिम्मेदारी लेना जानती हैं। उन्होंने मैच में अपनी भूमिका निभाई। गुल फिरोजा ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, हमें पिछले कुछ मैचों में इसी की जरूरत थी।"

बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर सकीं, फातिमा ने शानदार गेंदबाजी की। इस पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एक ऑल-राउंडर के तौर पर, मैं बस यही पसंद करती हूं कि मैं जो कुछ भी करूं, वह टीम के लिए हो। मुझे लगता है कि यह सभी के लिए एक अच्छा दिन होना चाहिए।"

विश्व कप से मिली सीख पर फातिमा का कहना था, "हमें बल्लेबाजी में बेहतर होने की जरूरत है। हमें बल्लेबाजी क्रम को और बेहतर बनाने की जरूरत है। उम्मीद है कि जब हम वापस जाएंगे, तो हम बहुत सी चीजों पर बात करेंगे।"

मैच पर नजर डालें तो, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया था। पाकिस्तान के लिए गुल फिरोजा ने 52 गेंदों पर नाबाद और सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, आयशा जफर ने 32 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई। इसी साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने 6 विकेट पर 126 रन बनाए थे।

127 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी नीदरलैंड की टीम 18 ओवर में 89 रन पर सिमट गई और 37 रन से मैच हार गई। कप्तान बेबेट डी लीडे ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए।

पाकिस्तान की तरफ से कप्तान फातिमा सना ने 3 ओवर में महज 12 रन देकर 3 विकेट लिए। आयशा जफर ने भी 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। डायना बेग और नशरा संधु को 1-1 विकेट मिला।

गुल फिरोजा प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Jun 2026 8:34 PM IST

Tags

Next Story