महिला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा
भारत की बेटियों ने सोमवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 270 रन से दमदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। भारत ऐसा पहला देश बन गया, जिसने लॉर्ड्स में महिला टेस्ट मैच जीता है। यह लॉर्ड्स के मैदान पर महिलाओं का पहला टेस्ट मैच था।

लंदन, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की बेटियों ने सोमवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 270 रन से दमदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। भारत ऐसा पहला देश बन गया, जिसने लॉर्ड्स में महिला टेस्ट मैच जीता है। यह लॉर्ड्स के मैदान पर महिलाओं का पहला टेस्ट मैच था।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए। इस पारी में स्मृति मंधाना ने 83 रन, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन की पारी खेली। इनके अलावा, दीप्ति शर्मा ने 57 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 170 रन पर सिमट गई। महज 47 के स्कोर तक टीम ने अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने एमी जोंस के साथ पांचवें विकेट के लिए 84 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद मेजबान टीम फिर से लड़खड़ा गई। ब्रंट 44 रन बनाकर आउट हुईं। जोंस ने 52 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की तरफ से क्रांति गौड़ ने 37 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट निकाले।

मेहमान टीम के पास पहली पारी के आधार पर 115 रन की बढ़त थी। इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी 341/7 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में यास्तिका भाटिया ने 14 चौकों के साथ 113 रन बनाए। वह लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनीं। उनके अलावा, स्मृति मंधाना ने 70 रन और ऋचा घोष ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने 5 विकेट निकाले।

जीत के लिए 457 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 186 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड ने 59 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैडी विलियर्स ने एमी जोन्स के साथ छठे विकेट के लिए 67 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के साथ टीम फिर से बिखर गई। इस पारी में एमी जोन्स ने 54 रन, जबकि सोफी एक्लेस्टोन ने 6 चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली। इस पारी में भारत के लिए स्नेह राणा ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि सयाली सतघारे, क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 July 2026 5:23 PM IST

Tags

Next Story