- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- उपराजधानी में दो जोन पर विशेष नजर,...
नागपुर मनपा: उपराजधानी में दो जोन पर विशेष नजर, आसीनगर और मंगलवारी जोन में बरसाती संक्रमण के लिए उपाय आरंभ

Nagpur News. बरसात आरंभ होते से मच्छरों का संक्रमण भी बढ़ने लगा है। घरों में कूलर, गमले, कबाड़ समेत निर्माण स्थलों पर जमा पानी से लार्वा पनप रहा है। इसके साथ ही आसीनगर और मंगलवारी जोन के अनेक इलाकों में कबाड़ और संकरी गलियों में जमा गंदा पानी और छोटे नालों के चलते भी मच्छरों का संक्रमण बढ़ रहा है। हांलाकि शहर के अलग-अलग जोन में करीब 10 से अधिक इलाकों को चिन्हित कर तत्काल उपाययोजना आरंभ कर दी गई है। इन इलाकों में फागिंग, फवारणी के साथ ही अस्थायी कर्मचारियों से सर्वेक्षण भी आरंभ कर दिया है। एमिलो आईल के स्प्रे के साथ ही जोन निहाय फागिंग आरंभ कर दी है। शहर में वाहनों वाली 11 फगिंग मशीन, 51 हैंडपंप फागिंग मशीन 10 कोल्ड फागिंग मशीन के साथ ही 126 पंप को स्प्रे के लिए रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आसीनगर और मंगलवारी जोन में मच्छरों का अधिक प्रभाव दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़े -परिवहन विभाग की सभा में नए बस स्थानक और सूचना फलक लगाने की सिफारिश, रक्षा बंधन
मलेरिया विभाग से 1 जुलाई से 50 अस्थायी सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। 3 माह के लिए शहर में मच्छरों और लार्वा को पैदा करने स्थानों की जांच कर जनजागरण के साथ ही सफाई कराई जाएंगी। आसीनगर और मंगलवारी जोन के साथ ही शहर भर में करीब 10 स्थानों के साथ ही लक्ष्मीनगर और धरमपेठ जोन में भी निगरानी को बढ़ाया गया है, ताकि मच्छरों के संक्रमण को रोका जा सके। जुलाई से दिसंबर तक शहर में सर्वेक्षण के लिए 100 ब्रिडिंग चेकर्स की नियुक्ति की प्रक्रिया भी की जा रही है, ताकि घर-घर तक सर्वेक्षण प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।
ब्लैक स्पॉट पर विशेष नजर
मनपा के मलेरिया अधिकारी मोनिका चारमोड़े ने बताया कि बरसात में जलजमाव होने से मच्छरों का संक्रमण बढ़ने फवारणी और स्प्रे गतिविधियों को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक जोन में खतरनाक स्थिति वाले प्रभाग और इलाकों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित कर उपाययोजना की जा रही है। कूलर, गमले, कबाड़ समेत जलजमाव के स्थानों का अस्थायी स्वास्थ्य कर्मचारियों से सर्वेक्षण भी कराया जा रहा है।
Created On :   13 July 2026 5:48 PM IST










