- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अमरावती में पेड़ से लटका मिला...
सनसनी: अमरावती में पेड़ से लटका मिला नागपुर के एक वरिष्ठ इंजीनियर का शव, कोराडी थर्मल पावर प्लांट में थे कार्यरत

Nagpur /Amravati News. नागपुर के एक वरिष्ठ इंजीनियर का शव रविवार सुबह अमरावती जिले के गुरुकुंज मोजरी क्षेत्र में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जयताला स्थित ऑर्बिटल एम्पायर निवासी राम विनोद चौधरी (39) कोराडी थर्मल पावर प्लांट में वरिष्ठ इंजीनियर थे।
यह भी पढ़े -फास्ट फूड के गंभीर खतरे पर शोध में सामने आया अजीनोमोटो का असर तो सूरजमुखी के बीजों ने जगाई नई उम्मीद
रविवार सुबह वह घर से अमरावती जाने की बात कहकर कार से निकले थे। बाद में उनकी कार गुरुकुंज मोजरी बाइपास पर राष्ट्रसंत पेट्रोलियम के समीप खड़ी मिली। पास के खेत में स्थित आम के पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही तिवसा पुलिस को सूचना दी गई। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी अमरावती पहुंचे। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Created On :   13 July 2026 6:52 PM IST












