नागपुर मनपा: परिवहन विभाग की सभा में नए बस स्थानक और सूचना फलक लगाने की सिफारिश, रक्षा बंधन

परिवहन विभाग की सभा में नए बस स्थानक और सूचना फलक लगाने की सिफारिश, रक्षा बंधन
  • परिवहन समिति की सभा का मंगलवार 14 जुलाई की शाम 4 बजे होगी
  • 9 प्रस्तावों को चर्चा कर मंजूर करने के लिए एजेंडा में शामिल किया

Nagpur News. महानगरपालिका की परिवहन समिति की सभा का मंगलवार 14 जुलाई की शाम 4 बजे आयोजन किया गया है। सभा के लिए 9 प्रस्तावों को चर्चा कर मंजूर करने के लिए एजेंडा में शामिल किया गया है। परिवहन समिति की करीब 3 माह बाद होनेवाली सभा में खासा हंगामा होने की संभावना है। सभा में प्रमुख रूप से मनपा से नुकसान भरपाई के रूप में मिलनेवाली 160 करोड़ रुपए की निधि, टिकट वसूली की राशि समेत अन्य आर्थिक प्रस्तावों को मंजूर करने का समावेश है। इसके अलावा एआई आधारित स्वचालित यात्री संख्या गणना सिस्टम के क्रियान्वयन के लिए सलाहकार एजेंसी नियुक्त करने, 195 डीजल मिडी और मिनी बसों को सीएनजी में रूपांतरित करने, शहर में 242 बस स्थानकों की संख्या को बढ़ाकर बगैर किराया राजस्व योजना के तहत पीपीपी मॉडल में स्थापित करने, महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की मांग पर 7 रूट पर 91 नई बस सेवा आरंभ करने के अलावा अन्य प्रस्ताव शामिल हैं।

17 पुरानी बसों को स्थायी समिति और स्वयंसेवी संस्था काे निशुल्क देने का प्रस्ताव

मनपा के परिवहन विभाग के पास केन्द्र सरकार की जेएनएनयूआरएम योजना में आवंटित बसों में 114 स्टैंडर्ड पुरानी बसेस निर्लेखन के लिए डिपो में रखी गई है। इनमें से 17 बसों को निशुल्क रूप में स्वयंसेवी संस्थाओं को उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जानी है। प्रस्ताव के तहत ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन की मांग पर महिलाओं की सुविधा के लिए "स्त्री महाशक्ती" प्रकल्प अंतर्गत दो भंगार बस और 15 पुरानी बसेस को स्थायी समिति सभापति की मांग पर महिला बचत समूहों को विविध लोकोपयोगी उपक्रम के लिए मांगा गया है।

500 फलक के कार्यादेश को मंजूरी

शहर भर के बस स्थानकों पर परिवहन विभाग के 1650 फलक लगाने के लिए ठेका एजेंसी अमर इंटरप्राइजेस के प्रस्ताव को मंजूर करने का समावेश है। इस प्रस्ताव में पहले चरण में 500 फलक लगाने के कार्यादेश को मंजूर किया जाएंगा।

रक्षाबंधन पर रियायत का प्रस्ताव

रक्षाबंधन पर शुक्रवार 28 अगस्त को शहर बस सेवा को सभी महिलाओं और उनके साथ 10 साल तक की आयु के बच्चों को निशुल्क यात्रा सुविधा देने का प्रस्ताव है।

Created On :   13 July 2026 5:04 PM IST

Tags

Next Story