- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जमीन के भीतर की नमी खत्म होने से...
मन धड़काएं बदरवा: जमीन के भीतर की नमी खत्म होने से फसलें हो सकती हैं प्रभावित, सामान्य से 18 फीसदी कम बरसात

Nagpur News. बारिश पर ब्रेक लगने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। हर दिन बारिश का बैकलॉग बढ़ रहा है। जिले में अभी तक सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, तापमान औसत से ज्यादा होने के कारण उमस की परेशानी हो रही है। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 14 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। सोमवार को आंशिक बादलों के बीच धूप खिलने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश के बावजूद तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़े -भारत ने जीता दोस्तों का विश्वास, चीन-ईरान ने भी दिया मजबूती से साथ, रूस और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि से गडकरी की द्विपक्षीय वार्ता
किसानों की चिंता
पश्चिम से नमी वाली हवा आ रही है, जिससे बादल छा रहे हैं। लेकिन हल्की से मध्यम बारिश नहीं होने के कारण जमीन के भीतर की नमी खत्म होने के बाद फसलें प्रभावित हो सकती है। जिले में बारिश का बैकलाग हर दिन बढ़ रहा है। सिलसिला जारी रहा तो किसानों ने जो बुआई की है, उसके नष्ट होने का खतरा बढ़ जाएगा। नागपुर में 12 जुलाई तक 291 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 238 मिमी ही बारिश हुई है। 53 मिमी यानी 18 फीसदी बारिश कम हुई है। जुलाई के महीने में बारिश का यह बैकलॉग पूरा होना मुश्किल लग रहा है। सरकार ने अल नीनो के प्रभाव के कारण बारिश सामान्य से कम होने की चेतावनी दी है।
Created On :   13 July 2026 3:34 PM IST











