- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- तांत्रिक ने पूजा के नाम पर रची...
बेशर्म की काली करतूत: तांत्रिक ने पूजा के नाम पर रची साजिश, बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से किया रेप

Nagpur News. बेटे को नौकरी दिलाने का भरोसा देकर महिला के साथ रेप का मामला हुडकेश्वर क्षेत्र से सामने आया है। आरोपी ने पहले खुद को मथाड़ी कामगार बताकर परिवार का विश्वास जीता, फिर पूजा और नौकरी के नाम पर ऐसी साजिश रची कि पूरा परिवार उसके झांसे में आ गया। भय के कारण पीड़िता करीब 15 दिनों तक चुप रही, लेकिन आखिरकार हिम्मत जुटाकर 11 जुलाई को हुडकेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े -एक भी ट्रक बरामद नहीं कर सकी पुलिस, ग्रामीण आरटीओ के फर्जी आरसी बुक घोटाले की परतें और गहराईं
विशेष पूजा करने को कहा
आरोपी संजय शिरोडे (50) , जो तुकड़ोजी पुतला स्थित एमएसईबी कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड है, की पहचान पीड़िता और उसके पति से एक चाय की दुकान पर हुई थी। बातचीत के दौरान उसने उनके बेटे को मथाड़ी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और दस्तावेज तैयार कराने के बाद 19 जून 2026 को आरोपी उनके घर पहुंचा। उसने जेरॉक्स निकलवाने के बहाने पति और बेटे को बाहर भेज दिया तथा महिला से कहा कि नौकरी के लिए विशेष पूजा करनी होगी। उस दिन उसका कथित अनुष्ठान पूरा नहीं हो सका और वह दोबारा आने की बात कहकर चला गया।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा - महर्षि सुदर्शन वाल्मीकि वसाहत बने देश के लिए आदर्श मॉडल
बेटे और पति को भेज दिया था बाहर
25 जून को उसने फिर पूजा की तैयारी कराई और 26 जून को नारियल, गेहूं, चावल व अन्य पूजन सामग्री लेकर घर पहुंचा। आरोपी संजय ने शिरोडे ने पीपल और पलाश की जड़ें लाने के बहाने उसने पीड़िता के पति और बेटे को डुंडा मारोति मंदिर परिसर में भेज दिया। घर में अकेली महिला को बेटे की नौकरी का लालच देकर आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर नौकरी नहीं लगने की बात कहकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर पति व बेटे की हत्या की धमकी दी। 5 जुलाई को आरोपी ने महिला से फिर संपर्क किया। तब महिला ने पति को पूरी आपबीती बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हुडकेश्वर थाना प्रभारी अनामिका मिर्जापुरे के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 351(2) तथा नरबलि एवं जादूटोना प्रतिषेध कानून की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी संजय शिरोडे को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   12 July 2026 5:35 PM IST











