ताड़ोबा सफारी का लुत्फ: विदेशी मंत्रियों ने उठाया जंगल सफारी का लुत्फ, 70 सदस्यीय दल ने ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व का किया दौरा

विदेशी मंत्रियों ने उठाया जंगल सफारी का लुत्फ, 70 सदस्यीय दल ने ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व का किया दौरा
  • कोलारा, मदनापुर और बेलारा बफर गेट से 20 से ज्यादा सफारी वाहनों की व्यवस्था
  • विदेशी मेहमान मदनापुर गेट से जंगल में पहुंचे
  • अन्य प्रतिनिधियों ने बेलारा और कोलारा गेट से सफारी की

Nagpur/ Chandrapur News. ब्रिक्स देशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के 70 सदस्यीय दल ने रविवार को ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व का दौरा किया। प्रतिनिधियों के लिए कोलारा, मदनापुर और बेलारा बफर गेट से 20 से ज्यादा सफारी वाहनों की व्यवस्था की गई थी। विदेशी मेहमान मदनापुर गेट से जंगल में पहुंचे, जबकि अन्य प्रतिनिधियों ने बेलारा और कोलारा गेट से सफारी की।


सुबह की सफारी में रूस और इथियोपिया के प्रतिनिधियों को बाघ टी-178 और टी-82 बाघ दिखाई दिया। शाम की सफारी में दक्षिण अफ्रीका, मिस्र और ईरान के प्रतिनिधियों ने भी टी-178, टी-82 और टीएन-9 बाघों के दर्शन किए।बाघों के अलावा प्रतिनिधियों ने चीतल, सांभर, जंगली सूअर और कई पक्षियों की प्रजातियां भी देखीं।

रहा यादगार अनुभव

प्रतिनिधियों ने कहा कि ताडोबा में वन्यजीव संरक्षण, बाघों की सुरक्षा, शिकार रोकने के उपाय और स्थानीय लोगों की भागीदारी से किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने इस सफारी को भारत दौरे का यादगार अनुभव बताया।

Created On :   13 July 2026 4:55 PM IST

Tags

Next Story