- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- युवती के अपहरण का शक निकली दोस्तों...
कार की तलाशी: युवती के अपहरण का शक निकली दोस्तों की मस्ती, सुपर फास्ट कार्रवाई की शहरभर में चर्चा

Nagpur News. मनीष नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार से गुजर रही लाल कार का दरवाजा खुलते-बंद होते देख और अंदर से युवती की चीख जैसी आवाज सुनकर एक जागरूक नागरिक को अपहरण की आशंका हुई। उसने तत्काल कार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो बेलतरोड़ी थाने तक पहुंचते ही पुलिस हरकत में आ गई और बिना देर किए कार की तलाश शुरू कर दी। तकनीकी जानकारी के आधार पर कुछ ही देर में कार और उसके मालिक का पता लगा लिया गया। पुलिस जब कार मालिक के घर पहुंची और पूछताछ की तो सामने आया कि मामला बिल्कुल अलग था।
यह भी पढ़े -उपराजधानी में दो जोन पर विशेष नजर, आसीनगर और मंगलवारी जोन में बरसाती संक्रमण के लिए उपाय आरंभ
कार में सवार युवक-युवतियां आपस में हंसी-मजाक और मस्ती कर रहे थे। युवती की हंसी और शोर बाहर से चीख जैसा सुनाई देने से गलतफहमी हुई थी। इस तरह "खोदा पहाड़, निकली चुहिया’ वाली कहावत चरितार्थ हुई। हालांकि, नागरिक की जागरूकता और बेलतरोड़ी पुलिस की त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई की शहरभर में सराहना हो रही है। बेलतरोडी पुलिस की इस तत्परता ने एक बार फिर नागरिकों का भरोसा मजबूत किया। कार में सवार युवाओं से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया और दोबारा ऐसी हरकत करने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
Created On :   13 July 2026 6:29 PM IST











