महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत
उत्तर प्रदेश के महोबा में भाजपा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के एस्कॉर्ट वाहन को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्‍कर मार दी। हादसे में विधायक बाल-बाल बचे हैं, जबक‍ि उनके सरकारी गनर, प्राइवेट गार्ड और ड्राइवर घायल हुए हैं। यह हादसा खरेला थाना क्षेत्र के पास हुआ है। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

महोबा, 2 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के महोबा में भाजपा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के एस्कॉर्ट वाहन को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्‍कर मार दी। हादसे में विधायक बाल-बाल बचे हैं, जबक‍ि उनके सरकारी गनर, प्राइवेट गार्ड और ड्राइवर घायल हुए हैं। यह हादसा खरेला थाना क्षेत्र के पास हुआ है। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार, बृजभूषण राजपूत एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। उनकी कार आगे चल रही थी, जबकि उनके ठीक पीछे सरकारी गनर और प्राइवेट गार्ड्स का एस्कॉर्ट वाहन था। इसी दौरान खरेला थाना क्षेत्र में स्थित संकट मोचन मंदिर के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी ओर बढ़ना शुरू कर दिया।

ट्रक को अपनी ओर आता देख विधायक की कार के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क से नीचे उतार दिया। इससे विधायक की गाड़ी सुरक्षित बच गई और एक हादसा टल गया। हालांकि, अनियंत्रित ट्रक ने विधायक की कार के पीछे आ रही एस्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में सरकारी गनर, प्राइवेट गार्ड और ड्राइवर चोटिल हुए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही खरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर और मालिक के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं पता चल सकी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने विधायक पुत्र की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने दो माह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को पत्र लिखकर विधायक पुत्र की हत्या की साजिश का अंदेशा जताया था। आरोप लगाया है कि जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाने के बाद से विधायक की हत्या की साजिश रची जा रही है।

गौरतलब है कि ब्रजभूषण राजपूत एक भारतीय राजनेता हैं। राजपूत यूपी की चरखारी विधानसभा सीट से 17वीं विधानसभा के सदस्य हैं। ब्रजभूषण राजपूत, गंगा चरण राजपूत (लोकसभा और राज्यसभा के पूर्व सांसद) के बेटे हैं। 2017 से चरखारी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैंं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 July 2026 10:28 AM IST

Tags

Next Story