'मैं अंत तक क्रीज पर रहना चाहता था', गुजरात टाइटंस की जीत के बाद बोले कप्तान शुभमन गिल

मैं अंत तक क्रीज पर रहना चाहता था, गुजरात टाइटंस की जीत के बाद बोले कप्तान शुभमन गिल
आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 5 विकेट से हराया। जीटी की इस जीत के नायक कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 86 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, जीत के बाद गिल ने कहा कि वह अंत तक क्रीज पर रहना चाहते थे और टीम को जीत दिलाकर लौटना चाहते थे।

अहमदाबाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 5 विकेट से हराया। जीटी की इस जीत के नायक कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 86 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, जीत के बाद गिल ने कहा कि वह अंत तक क्रीज पर रहना चाहते थे और टीम को जीत दिलाकर लौटना चाहते थे।

गिल ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 86 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। जीत के बाद गिल ने कहा, "सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है। सिर्फ जीत ही मायने रखती है और आप जानते हैं कि फाइनल खेलना और कप जीतना, ये ऐसी चीजें हैं जिनका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। आदर्श रूप से हम इस मुकाबले को कम से कम दो ओवर पहले ही खत्म करना चाहते थे। मैं सच में इसे कम से कम दो और ओवर पहले खत्म करना चाहता था और जिस तरह से मैं आउट हुआ, उससे मैं काफी निराश था। मैं आखिर तक क्रीज पर टिके रहना चाहता था और मैच को खत्म करना चाहता था।"

गिल ने आगे कहा, "जिस तरह से वे दोनों (रबाडा और सिराज) गेंदबाजी कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वे हर गेंद पर विकेट ले सकते हैं। मैंने उन दोनों से पूछा कि क्या वे एक और ओवर डालने के लिए तैयार हैं, क्योंकि थोड़ी गर्मी थी, इसलिए लगातार दो ओवर डालना आसान नहीं होता। उन्होंने बीच के ओवरों में हमसे मैच छीन लिया था, लेकिन फिर भी विकेट लेना जरूरी था। उनका बल्लेबाजी क्रम काफी लंबा है। मुझे लगता है कि सुनील नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन फिर भी विकेट लेने की मानसिकता बनाए रखना जरूरी है। फिटनेस एक ऐसी चीज थी जिस पर मैंने काम किया और इसके अलावा, खेल के मानसिक पहलू पर भी काम किया। यह वर्तमान में बने रहने और बहुत आगे की न सोचने के बारे में है; आप अतीत में उलझे नहीं रहना चाहते। आपका मन आपको न जाने कहां-कहां ले जाता है, लेकिन वर्तमान में बने रहना ही सबसे जरूरी है।"

केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से कैमरून ग्रीन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 79 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल की 86 रनों की कप्तानी पारी के दम पर 181 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 April 2026 11:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story