मालवीय नगर अग्निकांड कोर्ट ने लवकेश बजाज और जय मिश्रा को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

मालवीय नगर अग्निकांड कोर्ट ने लवकेश बजाज और जय मिश्रा को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
मालवीय नगर अग्निकांड मामले में लवकेश बजाज और जय मिश्रा को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने दोनों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में हुए अग्निकांड मामले में गिरफ्तार होटल के मालिक लवकेश बजाज और मैनेजर जय मिश्रा की पुलिस रिमांड बुधवार को खत्म होने के बाद उन्हें साकेत कोर्ट में पेश किया। आरोपियों की वकील प्रीति यादव ने बताया कि कोर्ट ने दोनों आरोपियों लवकेश बजाज और जय मिश्रा को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 जून को होगी। उस दिन तीनों आरोपियों लवकेश बजाज जय मिश्रा और केशव नेगी को अदालत में पेश किया जाएगा।

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर अग्निकांड मामले में लवकेश बजाज और जय मिश्रा को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने दोनों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में हुए अग्निकांड मामले में गिरफ्तार होटल के मालिक लवकेश बजाज और मैनेजर जय मिश्रा की पुलिस रिमांड बुधवार को खत्म होने के बाद उन्हें साकेत कोर्ट में पेश किया। आरोपियों की वकील प्रीति यादव ने बताया कि कोर्ट ने दोनों आरोपियों लवकेश बजाज और जय मिश्रा को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 जून को होगी। उस दिन तीनों आरोपियों लवकेश बजाज जय मिश्रा और केशव नेगी को अदालत में पेश किया जाएगा।

इससे पहले 8 जून को लवकेश बजाज और कुक केशव नेगी को साकेत कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान कोर्ट ने लवकेश बजाज की पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ा दी थी, जबकि कुक केशव नेगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

बता दें कि इस घटना में कई विदेशी नागरिकों समेत कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। इन 22 लोगों में से 9 भारतीय थे, जबकि 13 विदेशी नागरिक थे, जो बांग्लादेश, लाइबेरिया, नाइजीरिया और मोजाम्बिक के रहने वाले थे।

इमारत से 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल के बयान के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के इस अस्पताल में अभी कुल 14 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 13 विदेशी हैं। वेंटिलेटर पर मौजूद सभी मरीज स्थिर हैं और उनमें सुधार के संकेत दिख रहे हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, आग की लपटों ने इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपर की 5 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गर्मी और धुएं के कारण काफी नकसान हुआ। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। जांच टीम को घटना के दौरान किसी भी एलपीजी सिलेंडर में धमाका होने का कोई सबूत नहीं मिला।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Jun 2026 6:29 PM IST

Tags

Next Story