ममता और अभिषेक को पता चल गया अब सत्ता में वापसी नहीं होगी राजीव रंजन

ममता और अभिषेक को पता चल गया अब सत्ता में वापसी नहीं होगी राजीव रंजन
जदयू नेता राजीव रंजन ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि कई एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है, मुझे लगता है कि एग्जिट पोल के रुझान 4 मई को परिणाम में तब्दील होंगे।

पटना, 1 मई (आईएएनएस)। जदयू नेता राजीव रंजन ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि कई एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है, मुझे लगता है कि एग्जिट पोल के रुझान 4 मई को परिणाम में तब्दील होंगे।

राजीव रंजन ने पटना में आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जमीनी हकीकत अब टीएमसी को महसूस हो रही है। ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और पूरी टीएमसी अब इस बात पर सहमत हो गई है कि वह सत्ता में वापस नहीं आने वाली है। टीएमसी चुनाव नतीजों को बदनाम करने की पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन लोकतंत्र का यह महान पर्व अब सम्पन्न हो चुका है। वोटों की गिनती 4 मई को होगी और टीएमसी सत्ता से बाहर हो जाएगी।

आई-पैक के निदेशक को जमानत दिए जाने पर राजीव रंजन ने कहा कि यह पूरी तरह न्यायिक प्रक्रिया है। जमानत मिलने का मतलब यह नहीं कि व्यक्ति निर्दोष है। इसलिए टीएमसी या आई-पैक को इस बात से बहुत ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है।

पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि को लेकर राजीव रंजन ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और तीसरे विश्व युद्ध की आशंका के बीच भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता को राहत देने का प्रयास कर रही है। चाहे कच्चा तेल हो या एलपीजी, सभी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ रही हैं। हमें नुकसान उठाने के लिए तैयार रहना होगा। जब स्थिति सामान्य होगी, तब कीमतों में बढ़ोतरी का संकट अपने आप खत्म हो जाएगा।

महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य करने के फैसले पर राजीव रंजन ने कहा कि स्थानीय भाषाओं का ज्ञान होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस अधिकार का दायरा और बढ़ाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पहले जब एक प्रतिनिधिमंडल आया था, तो संबंधित मंत्री ने समस्याओं को समझा और थोड़ा समय देने की बात कही ताकि ड्राइवर मराठी भाषा सीख सकें। मुझे लगता है कि महाराष्ट्र सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए।

बिहार की कानून व्यवस्था पर जदयू नेता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह के दखल की गुंजाइश नहीं है। जो कोई भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। 48 घंटों के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

असम चुनाव को लेकर जदयू नेता ने कहा कि एग्जिट पोल के रुझान परिणाम में बदलेंगे। असम में भाजपा की सरकार बनेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 May 2026 11:44 AM IST

Tags

Next Story