ममता सरकार राज्य में करा रही दंगे और फैला रही अशांति लॉकेट चटर्जी
कोलकाता, 28 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य में दंगे और अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। इसे सुधारने के बजाय मुख्यमंत्री और खराब कर रही हैं।
भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत गंभीर बनती जा रही है और ममता बनर्जी ने पहले ही कहा था कि इस समय दंगे और अशांति हो सकती है। वह सच होता दिखाई दे रहा है। वह जब भी ऐसा बोलती हैं, तो ऐसा ही होता है।"
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहती हैं कि राजनीति के जरिए तुष्टीकरण हो और वोटों का ध्रुवीकरण हो। यही उनका सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने न तो अल्पसंख्यकों के लिए कुछ किया है और न ही बहुसंख्यकों के लिए अपने कार्यकाल में कोई काम किया है।
उन्होंने कहा, "यहां 15 साल की सत्ता-विरोधी लहर है। पश्चिम बंगाल के लोग जानते हैं कि पिछले 15 सालों में उनके साथ क्या किया गया है और इस बार जनता उन्हें हटाने के लिए दृढ़ है। पूरे देश को यह जानने की जरूरत है कि टीएमसी सरकार ने पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ क्या किया है।"
भाजपा के घोषणापत्र पर उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल के लोग चाहते हैं कि टीएमसी सरकार की 15 साल की एंटी-इनकंबेंसी पर एक रिपोर्ट कार्ड, एक चार्जशीट जारी हो। भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है, यहां युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है, तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है, भत्ता देकर वोट लिए जा रहे हैं, देश आगे बढ़ रहा है लेकिन बंगाल पीछे जा रहा है। पश्चिम बंगाल से लोग पलायन कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "दंगे की बात टीएमसी के लोग करते हैं, इससे पता चलता है कि वे तुष्टीकरण करते हैं और बार-बार हिंदुओं के उत्सव के दौरान हिंसा करते हैं।"
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को भी पता है कि ममता सरकार न तो अभी तक उनके लिए कुछ की है और न ही आगे कुछ करने वाली है। इसीलिए अब लोगों ने भाजपा सरकार लाने का मन बना लिया है। ये बात ममता सरकार को भी पता चल गई है, इसकी वजह से वह परेशान दिख रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 March 2026 3:51 PM IST












