मानव-सुंदर के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, भारत ने एक पारी और 300 रनों से जीता एकमात्र टेस्ट

मानव-सुंदर के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, भारत ने एक पारी और 300 रनों से जीता एकमात्र टेस्ट
भारत ने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से रौंदा। पहली पारी में 152 रनों पर सिमटने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी इनिंग में मेहमान टीम का हाल और बेहाल रहा और पूरी टीम 112 रन बनाकर सिमट गई।

न्यू चंडीगढ़, 8 जून (आईएएनएस)। भारत ने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से रौंदा। पहली पारी में 152 रनों पर सिमटने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी इनिंग में मेहमान टीम का हाल और बेहाल रहा और पूरी टीम 112 रन बनाकर सिमट गई।

दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान को सेदिकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। अब्दुल 8 रन बनाकर आउट हुए, तो अटल 80 गेंदों में 42 रन बनाने के बाद वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने।

गुरबाज दूसरी पारी में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 24 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले रहमत शाह दूसरी इनिंग में 13 रन ही बना सके। कप्तान शाहिदी 5 रन ही बना सके, तो अजमतुल्लाह उमरजई 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

विकेटकीपर-बल्लेबाज अफसर जजई 8 रन बनाकर आउट हुए, तो खरोटी सिर्फ 6 रन ही बना सके। मोहम्मद सलीम बिना खाता खोले आउट हुए और अशरफ चोटिल होने की वजह से बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी रते हुए 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने एक-एक विकेट चटकाया।

इससे पहले, भारत ने केएल राहुल (100 रन) और शुभमन गिल (126 रन) की शतकीय पारी के बूते पहली पारी 8 विकेट खोकर 564 रन बनाने के बाद घोषित की। साई सुदर्शन (81 रन), ऋषभ पंत (81 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

इसके जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 152 रन बनाकर सिमट गई। टीम की तरफ से रहमत शाह ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 412 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। भारत की ओर से अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 37 रन देकर 6 विकेट चटकाए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट निकाले।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Jun 2026 3:40 PM IST

Tags

Next Story