पीएम मोदी के नेतृत्व में कोल सेक्टर में हुए कई सुधार जी किशन रेड्डी
हैदराबाद, 8 जून ( आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के शासनकाल में कोल और माइनिंग के सेक्टर में कई बड़े सुधार हुए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम देखने को अब मिल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज से 12 साल पहले हमें कोयले की कमी देखने को मिलती थी। अवैध तरीके से कोयला आवंटित किया जाता था।
इसके अलावा, कोयला घोटाले की भी खबरें हमें देखने को मिलती थी। लेकिन, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल कोल सेक्टर में कई तरह के सुधार देखने को मिल रहे हैं। आज आपको इस तरह की खबरें सुनने को नहीं मिलेंगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 124 कोल ब्लाक को सस्पेंड किया गया है। पारदर्शिता के साथ आज 420 कोल ब्लाक का प्रोडक्शन शुरू भी हो चुका है। आज 1 हजार बिलियन टन कोल का प्रोडेक्शन प्रतिवर्ष हो रहा है। यह आजादी के बाद हमारा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
आज की तारीख में पांच लाख लोग डायरेक्ट कोल सेक्टर में काम कर रहे हैं और 25 लाख लोग इनडायेरक्ट काम कर रहे हैं। माइनिंग सेक्टर में 50 लाख लोग काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम दूसरा ऐसा देश बन गए हैं, जो सबसे ज्यादा कोल प्रोडेक्शन कर रहे हैं। इसके इतर, हमारा कोल इंडिया दुनिया का सबसे बड़ी ऐसी कंपनी है, जो सबसे ज्यादा कोयले का उत्पादन करती है। हमारे छत्तीसगढ़ में भी दुनिया के सबसे बड़े दो कोल माइनिंग सेक्टर भी हैं। आज कोल आधारित थर्मल प्रोजेक्टस् पर काम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आज की तारीख में हिंदुस्तान के किसी भी कोने में विद्युत की कमी देखने को नहीं मिलेगी। आज किसी भी सेक्टर में विद्युत की कमी देखने को नहीं मिलती है। चाहे आप कृषि की बात कर लीजिए या उद्योग की बात कर लीजिए। आपको किसी भी सेक्टर में विद्युत की कमी देखने को नहीं मिलेगी, बल्कि हर आज की तारीख में बिना किसी अवरुद्ध के काम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आज देश को जितनी बिजली की जरूरत है, उतनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिल रही है। कुल मिलाकर, यह कहा जा सकता है कि पावर सेक्टर के क्षेत्र में हम लोग न्यू इंडिया की ओर बढ़ रहे हैं। आज भी भारत सरकार के पास 80 दिन के लिए कोल जेनरेशन रखा हुआ है। कोल के मामले में हमारा देश अच्छी स्थिति में है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   8 Jun 2026 3:40 PM IST












