मंदिर दर्शन विवाद में घिरीं सारा अली खान, ओरी के लाइक से फिर गरमाया मामला

मंदिर दर्शन विवाद में घिरीं सारा अली खान, ओरी के लाइक से फिर गरमाया मामला
हर साल केदारनाथ में बाबा के दर्शन करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की आस्था पर अब सवाल खड़े हो गए हैं। बद्री-केदार मंदिर समिति ने गैर-हिंदुओं के मंदिर में दर्शन पर रोक लगा दी है, और अगर कोई गैर-हिंदू दर्शन करना चाहता है तो उसे हलफनामा जमा करना होगा।

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। हर साल केदारनाथ में बाबा के दर्शन करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की आस्था पर अब सवाल खड़े हो गए हैं। बद्री-केदार मंदिर समिति ने गैर-हिंदुओं के मंदिर में दर्शन पर रोक लगा दी है, और अगर कोई गैर-हिंदू दर्शन करना चाहता है तो उसे हलफनामा जमा करना होगा।

इस मुद्दे पर फिलहाल सारा अली खान ने चुप्पी साथ रखी है, लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि ने सारा पर निशाना साधा है। यह हमारा दावा नहीं है, बल्कि उनके द्वारा लाइक किए गए सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है।

ओरी ने सारा अली खान के उस पोस्ट को लाइक किया है, जिसमें लिखा है- बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि अगर सारा अली खान हिंदू मंदिरों में जाना चाहेंगी, तो उन्हें आस्था साबित करने वाला एक शपथ पत्र देना होगा। खबर लिखे जाने तक पोस्ट पर टॉप पर ओरी का लाइक दिख रहा है। इससे साफ है कि अभी तक सारा अली खान और ओरी के बीच का विवाद शांत नहीं हुआ है।

ओरी ने बीते 1 साल से मीम्स तो कभी इंटरव्यू के जरिए हमेशा सारा अली खान पर निशाना साधा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमृता सिंह की वजह से उन्हें बहुत ट्रामा झेलना पड़ा है और अगर वो माफी मांगेगी तो वो शायद माफ करने के बारे में सोच सकते हैं, हालांकि ओरी किस ट्रामा से गुजर रहे हैं, उन्होंने इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया।

अमृता सिंह और सारा अली खान को निशाना बनाते हुए ओरी ने एक रील भी शेयर की थी, जिसमें उनसे तीन सबसे बुरी औरतों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पलक, अमृता और सारा का नाम लिया। हालांकि वो रील में पूरा नाम लेते बचते दिखे, लेकिन फैंस समझ चुके थे कि ओरी आखिर कहना क्या चाहते हैं।

पलक तिवारी, सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं। ओरी, इब्राहिम अली खान, सारा और पलक चारों ही बहुत क्लोज फ्रेंड्स हुआ करते थे, लेकिन विवाद के बाद ओरी ने सबको अनफॉलो कर दिया था। बात यही खत्म नहीं होती, ओरी ने खुलेआम सारा के करियर को लेकर भी मीम बनाए थे और उनके करियर को बहुत छोटा बताया था। हालांकि सारा अली खान ने पूरे विवाद पर चुप्पी साधे रखी और कुछ कहने या पोस्ट करने से खुद को दूर रखा। शायद यही वजह है कि आज भी सारा के धर्म और गैर- हिंदू होने के विवाद पर ओरी खुश हैं और उनसे जुड़े पोस्ट को लाइक कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 9:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story