पोंडा विधानसभा उपचुनाव भाजपा के बाद आम आदमी पार्टी ने घोषित किया उम्मीदवार का नाम

पोंडा विधानसभा उपचुनाव भाजपा के बाद आम आदमी पार्टी ने घोषित किया उम्मीदवार का नाम
गोवा की पोंडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। आम आदमी पार्टी ने आगामी उपचुनावों के लिए गीतेश नायक को उम्मीदवार घोषित किया है।

पणजी, 19 मार्च (आईएएनएस)। गोवा की पोंडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। आम आदमी पार्टी ने आगामी उपचुनावों के लिए गीतेश नायक को उम्मीदवार घोषित किया है।

आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "यह घोषणा करते हुए हर्ष हो रहा है कि पोंडा विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनावों के लिए गीतेश नायक पार्टी के उम्मीदवार होंगे।"

इससे पहले, गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री रवि नायक के बेटे रितेश रवि नायक को अपना प्रत्याशी घोषित किया। बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी। भाजपा ने पोंडा के साथ-साथ नागालैंड की कोरिडांग, कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, जबकि त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया।

वहीं, पोंडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने केतन भाटीकर को उम्मीदवार बनाया है।

चुनाव आयोग ने रविवार को पोंडा विधानसभा सीट के लिए 9 अप्रैल को उपचुनाव और 4 मई को वोटों की गिनती का ऐलान किया। इसके बाद गोवा की राजनीतिक पार्टियों ने जीत हासिल करने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक के निधन के बाद पोंडा विधानसभा सीट खाली होने के कारण यह उपचुनाव हो रहा है। उनका 14 अक्टूबर, 2025 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था।

यह उपचुनाव भाजपा के लिए एक अग्निपरीक्षा होगी, क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनावों तक पार्टी ने यह सीट कभी नहीं जीती थी। 2022 में ही नाइक ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। फिलहाल, यह चुनाव मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के लिए प्रतिष्ठा का विषय माना जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 11:07 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story