आईपीएल 2026 दिल्ली कैपिटल्स में जॉन मूनी की एंट्री, फील्डिंग कोच बनाए गए

आईपीएल 2026 दिल्ली कैपिटल्स में जॉन मूनी की एंट्री, फील्डिंग कोच बनाए गए
अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के लिए प्रयासरत दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी कोचिंग टीम को और मजबूत किया है और आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है।

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के लिए प्रयासरत दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी कोचिंग टीम को और मजबूत किया है और आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से लेवल 3, 2, और 1 कोचिंग सर्टिफिकेट प्राप्त जॉन मूनी दिल्ली कैपिटल्स में ज्ञानेश्वर राव और एंटोन रॉक्स की जगह लेंगे। दोनों आईपीएल 2025 के बाद टीम से अलग हो गए थे।

जॉन मूनी दिल्ली कैपिटल्स की पहले से मजबूत कोचिंग टीम को और मजबूती देंगे। दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम में हेमंग बदानी (हेड कोच), मुनाफ पटेल (बॉलिंग कोच), इयान बेल (सहायक कोच) शामिल हैं। वेणुगोपाल राव टीम के डायरेक्टर हैं।

जॉन मूनी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव है। वह 2018 से 2019 के बीच अफगानिस्तान के फील्डिंग कोच रहे हैं। इसी दौरान अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज की पुरुष टीम के साथ भी काम किया था। इस साल जनवरी से आयरलैंड की महिला टीम के अस्थायी कोच हैं।

44 साल के जॉन मूनी ने आयरलैंड के लिए 2006 से 2015 के बीच 64 वनडे और 27 टी20 मैच खेले। बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले मूनी ने वनडे की 55 पारियों में 14 बार नाबाद रहते हुए 3 अर्धशतक लगाते हुए 963 रन बनाए। वहीं टी20 की 23 पारियों में 231 रन बनाए। वहीं दाएं से मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करने वाले इस खिलाड़ी ने वनडे में 48 और टी20 में 10 विकेट लिए थे।

वह आयरलैंड के लिए तीन वनडे (2007, 2011 और 2015) और 2 टी20 विश्व कप खेल चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को कुछ दिन पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने झटका दिया था। पीटरसन ने टीम के मेंटॉर का पद छोड़ दिया था।

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 में अपने सफर का आगाज 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ करेगी। पिछले सीजन दिल्ली 14 मैचों में सात जीत दर्ज कर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर रही थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 12:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story