अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इनके पास से 7 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की गई हैं।

अमृतसर, 19 मार्च (आईएएनएस)। अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इनके पास से 7 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की गई हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये आरोपी पुर्तगाल में बैठे एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे। वही हैंडलर पाकिस्तान के जरिए भारत में अवैध हथियारों की तस्करी करवा रहा था। ये हथियार आगे अपराधियों तक पहुंचाए जाने थे, जिससे कानून-व्यवस्था को बड़ा खतरा हो सकता था। पुलिस का मानना है कि यह कोई छोटा-मोटा गिरोह नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क है, जिसके तार सीमा पार तक जुड़े हुए हैं।

इस मामले में अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक खंगालने में जुटी हुई है। कोशिश यही है कि इस गिरोह से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचा जाए और पूरी चेन को तोड़ा जाए।

वहीं, इससे पहले भी पंजाब पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली थी। बठिंडा में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक संभावित आतंकी खतरे को समय रहते टाल दिया। यहां पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये ग्रेनेड भी एक अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा थे, जिनका संबंध सीमा पार के तत्वों से था। इनका मकसद पंजाब में शांति भंग करना और सार्वजनिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना था।

पंजाब पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध हथियार तस्करी, आतंकी गतिविधियों और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 2:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story