मनजिंदर सिंह सिरसा का केजरीवाल-भगवंत मान पर निशाना, बोले- पंजाब में ड्रग माफिया को मिल रहा संरक्षण

मनजिंदर सिंह सिरसा का केजरीवाल-भगवंत मान पर निशाना, बोले- पंजाब में ड्रग माफिया को मिल रहा संरक्षण
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब में बढ़ते नशे और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में ड्रग माफिया को संरक्षण मिल रहा है और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्य सरकार विफल रही है।

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब में बढ़ते नशे और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में ड्रग माफिया को संरक्षण मिल रहा है और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्य सरकार विफल रही है।

दरअसल, मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के दो दिन बाद गुरदासपुर में 40 साल के बिक्रमजीत सिंह की हत्या ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिल्ली सरकार में उद्योग, पर्यावरण, खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं वन्यजीव मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि अरविंद केजरीवाल और 'गुरु द्रोही' भगवंत मान ने पंजाब को पूरी तरह से ड्रग माफिया के हाथों बेच दिया है। उन्होंने बहादुरों की इस धरती को 'चिट्टा' (नशीले पदार्थों) और सिरिंजों का अड्डा बना दिया है।

मानसा में परविंदर सिंह झोट्टा और गुरदासपुर में बिक्रमजीत सिंह जैसे नशा-विरोधी मुहिम चलाने वालों की दिन-दहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं, दिरबा में राजनीतिक दबाव के चलते बेबस पिताओं को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ये घटनाएं साबित करती हैं कि 'आप' के इस विफल शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि जब ड्रग कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को चुप करा दिया जाता है और उन्हें कोई सुरक्षा नहीं मिलती तो यह साफ हो जाता है कि ड्रग माफिया को 'आप' के विधायकों और नेतृत्व का सीधा संरक्षण प्राप्त है।

पंजाब को केजरीवाल-शैली के खोखले प्रचार (पीआर) स्टंट या झूठे वादों की जरूरत नहीं है। यहां की जनता बहाए गए खून की हर एक बूंद के लिए सीधे तौर पर जवाबदेही मांगती है।

उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका। गृह मंत्री अमित शाह के वादे को दोहराते हुए मैं फिर कहता हूं कि केवल भाजपा ही इस आपराधिक गठजोड़ को जड़ से खत्म कर सकती है, ड्रग माफिया को कुचल सकती है और पंजाब को फिर से सुरक्षित, नशा-मुक्त और भय-मुक्त बना सकती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Oct 2026 6:30 PM IST

Tags

Next Story