रीवा न्यूज: न्यायालयीन कर्मचारियों के बच्चों ने किया प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

न्यायालयीन कर्मचारियों के बच्चों ने किया प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश चन्द्र राय द्वारा किया गया

डिजिटल डेस्क रीवा।

उच्च न्यायालय द्वारा प्रारंभ उल्लास कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिवार के कर्मचारियों के बालक-बालिकाओं की रचनात्मक प्रतिभा, सहित्यिक एवं कलात्मक अभिरूचि एवं सांस्कृतिक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नवीन जिला न्यायालय भवन में जिला स्तरीय एकल गायन, एकल नृत्य एवं वादन संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश चन्द्र राय द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में न्यायालय परिवार के कर्मचारियों के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपनी प्रतिभा, कला एवं आत्मविश्वास का परिचय दिया।प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल में मोहित कुमार जिला न्यायाधीश, डॉ.अंजली पारे जिला न्यायाधीश, शिवानी शर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें। प्रतियोगिता में विषय विशेषज्ञ के रूप में आरती तिवारी लोक गायिका आकाशवाणी रीवा एवं संस्कृति तिवारी लोक कलाकार रीवा ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करने में योगदान दिया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश चन्द्र राय ने कहा कि उल्लास कार्यक्रम न्यायालय परिवार के बच्चों को अपनी प्रतिभा सामने लाने और उसे निखारने का अवसर प्रदाने की महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार के आयोजन बच्चो में आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सहभागिता प्रमाण-पत्र एवं प्रोत्साहन स्वरूप शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम में संदीप श्रीवास्तव जिला न्यायाधीश, दिलीप माहौर मजिस्ट्रेट, दयाल सिंह सूर्यवंशी मजिस्ट्रेट, वरूण शर्मा मजिस्ट्रेट, बृजेश चन्सौरिया मजिस्ट्रेट एवं अन्य न्यायाधीशगण सहित लीगल एड डिफेंस काउंसेल के सुरेंद्र सिंह, आनन्द पाण्डेय एवं मंजूर अहमद सहित न्यायिक परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार मिश्रा जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा किया गया ।


Created On :   16 Oct 2026 7:17 PM IST

Tags

Next Story