Rewa news: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा भगवान श्रीराम के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा भगवान श्रीराम के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध
कांग्रेस महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन

डिजिटल न्यूज़ रीवा

भगवान श्रीराम के प्रति दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में यहां कांग्रेस महिला मोर्चा द्वारा पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई। इस दौरान महिला पदाधिकारी का कहना था कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। उनके प्रति किसी भी प्रकार की अमर्यादित भाषा या आपत्तिजनक टिप्पणी करना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाने जैसा है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की गई तथा कहा गया कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने शब्दों और आचरण की मर्यादा बनाए रखें। मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठकर ऐसी भाषा का प्रयोग करना बड़ा ही बेशर्मी भरा कृत्य है। यदि बयान का आशय वास्तव में यही है, तो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति में मर्यादा, त्याग, सत्य, न्याय और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। उनकी आस्था को राजनीतिक बयानबाजी का विषय बनाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

रीवा की नारी शक्ति मांग करती हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने बयान पर स्थिति स्पष्ट करें, यदि उनके शब्दों से धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में इस प्रकार की अमर्यादित बयानबाजी से बचें। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व सेवा दल की अध्यक्ष किरण सिंह ने किया। ताड़का सूर्पनखा दहन कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव कविता पांडे पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष बबीता साकेत, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव तारा त्रिपाठी ,पूर्व जिला अध्यक्ष सीमा सिंह शहर महासचिव नीलम पाण्डेय, देवती साकेत , प्रतिभा मिश्रा कल्पना वर्मा भाई रवि शंकर तिवारी नगर सरकार के मंत्री , भूपेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।

Created On :   16 Oct 2026 4:44 PM IST

Tags

Next Story