Rewa News: मजदूर संघ में धूमधाम से मनाया गया समरसता दिवस

मजदूर संघ में धूमधाम से मनाया गया समरसता दिवस
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विकास शुक्ला एवं अध्यक्षता बुद्ध सिंह करोसिया ने किया।

डिजिटल डेस्क,रीवा। भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में सामाजिक समरसता दिवस पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में गजराज तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामशंकर तिवारी,विकास शुक्ला ,बृजेश सिंह, राजेंद्र शुक्ल,प्रमोद तिवारी बाबूलाल साकेत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विकास शुक्ला एवं अध्यक्षता बुद्ध सिंह करोसिया ने किया।

सर्वप्रथम वक्ताओं द्वारा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी का पुण्य स्मरण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया । तत्पश्चात मुख्य वक्ता गजराज तिवारी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी सामाजिक समरसता के सूत्रधार रहे हैं । उन्होंने हमेशा छुआछूत भेदभाव से ऊपर उठकर परिवार व समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया है।

इस गोष्ठी का मुख्य आशय यह है कि समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे छुआछूत, अमीरी गरीबी भेदभाव को दूर कर आपस में भाईचारा स्थापित हो। समाज व परिवार में आपसी भाईचारा कायम रहे। कार्यक्रम के बाद सभी लोगों ने एक साथ वैठकर समरसता भोज का आनंद लिया।

इस कार्यक्रम में राम शरण साकेत, संतोष, विश्वकर्मा ,श्याम लाल यादव, रामफल साकेत ,अच्छेलाल साकेत, रामानुज साकेत, ओम प्रकाश साकेत, महेश साकेत, सत्येंद्र कोल, संतोष कोल, चुनवादी कोल, दीपन साकेत, विजय राज साकेत, बृजेश साकेत, राम कलेश साकेत, मनसुख लाल कोल ,मलखान कोल, राम अवतार कोल, राजकुमार पांडेय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Created On :   14 Oct 2026 5:24 PM IST

Tags

Next Story