- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रानी मलकावती मलकपुर तालाब के...
Rewa news: रानी मलकावती मलकपुर तालाब के प्रांगण में सज रहा मां बम्बा देवी दरबार

डिजिटल न्यूज़ रीवा
मनगवां के रानी मलकावती मलकपुर तालाब प्रांगण स्थित मां बम्बा देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर विजयादशमी पर्व 20 अक्टूबर तक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसके तहत प्रतिदिन दुर्गा माताज की प्रातःकालीन आरती पूजा, भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण किया जाता है। बताया गया है कि 18 अक्टूबर को अष्टमी के दिन प्रातः काल 8:30 बजे से आरती, 51 कन्याओं का पूजन, वृहद भण्डारा प्रसाद एवं रात्रि में 7 बजे से आरती एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें नामचीन कवियों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत एवं धार्मिक प्रस्तुतियां दी जायेंगी। 20 अक्टूबर को विजयादशमी के त्योहार के दिन दशहरा मैदान आटीआई में धार्मिक नृत्य का आयोजन एवं बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जायेगा । इसमें आसपास के दर्जन भर से अधिक गांव के भक्तजन उपस्थित रहेंगे । इस दौरान प्रति दिन सुबह 8:30 बजे से 9:30 तक आरती के पश्चात जनसुनवाई का आयोजन भी किया जाता है। इसमें हितग्राहियों एवं लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान एवं निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है। इस आयोजन में नवरात्रि में नौ दिनों के लिए उपवासरत क्षेत्रीय विधायक इन्जी. नरेन्द्र प्रजापति द्वारा मानवता के कल्याण के लिए आरती - पूजन एवं हवन किया जा रहा है।
Created On :   13 Oct 2026 4:40 PM IST












