Rewa Newa: नारी सम्मान को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

नारी सम्मान को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस में महिला सम्मान केवल नारों और भाषणों तक ही सीमित रह गया है।

डिजिटल डेस्क,रीवा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मऊगंज के कॉलेज चौराहा के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन कर दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगाए गए कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोपों तथा विश्वविद्यालय की जांच और कार्रवाई लेकर प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से महिला सम्मान के मुद्दे पर जवाब मांगा। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम का पुतला जलाया।

मऊगंज भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा एवं महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री संतोषसिंह सिसोदिया तथा सुनीता पटेल के नेतृत्व मे महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और न्याय के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता ने कहा कि बच्चियों की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले को संसद में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

कांग्रेस में महिला सम्मान केवल नारों और भाषणों तक ही सीमित रह गया है। अपने ही दल के नेताओं से जुड़े गंभीर मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करना वास्तविक कांग्रेस की परीक्षा है। उन्होंने सवाल किया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं की शिकायतों और विश्वविद्यालय की जांच से जुड़े घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने अपने सांसद के मामले में क्या कदम उठाए हैं यह जनता को बताएं। कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं द्वारा लगाए गए कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोपों ने महिला सुरक्षा और शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की गरिमा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे महिलाओं के अधिकारों और पितृसत्तात्मक व्यवस्था को समाप्त करने की बात करते हैं, लेकिन महिला सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर दिखाई देता है। महिला अधिकारों की बात करना आसान है, लेकिन वास्तविक परीक्षा अपने ही दल के नेताओं से जुड़े मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने की है।

इस अवसर पर नीतू साहू प्रेमवती उपाध्याय संतोष तिवारी सुनीता पटेल, बंस गोपाल तिवारी, स्वदीप सिंह, प्रकाश चौरसिया, संतोष तिवारी, अमित सिंह, आनंद शुक्ला, निवास त्रिपाठी, भरत लाल पाण्डेय, श्रीनिवास गौतम, वीरेंद्र अग्निहोत्री, सुनीता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Created On :   13 Oct 2026 4:57 PM IST

Tags

Next Story