Rewa news: मंडल संयोजक द्वारा महिला अधीक्षकों को प्रताड़ित किए जाने का आरोप

मंडल संयोजक द्वारा महिला अधीक्षकों को प्रताड़ित किए जाने का आरोप
आदिमजाति कल्याण विभाग के प्रभारी मंडल संयोजक के विरुद्ध महिला अधीक्षकों ने की शिकायत

डिजिटल न्यूज़ रीवा

आदिमजाति कल्याण विभाग रीवा में प्रभारी मंडल संयोजक एच.के.तिवारी पर लगातार महिला अधीक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है। कुछ महिला अधीक्षकों का कहना है कि सप्ताह में चार बार कन्या छात्रावास का निरीक्षण करना किस नियम में आता है। जबकि कन्या छात्रावास में पुरुषों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित है। बिना महिला अधिकारी के छात्रावास में जाना अपराध है । इनका कहना है कि एक तरफ सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती है वही दूसरी तरफ ऐसे भी कर्मचारी है जिन्हें कोई डर भय नहीं रहता।इस तरह का वाकया गुड़ छात्रावास ,कन्या छात्रावास टीकर, गोविंदगढ़ कन्या छात्रावास तथा बाबू जगजीवनराम कन्या छात्रावास का है। यहां पर अभी एक माह में लगभग 6 बार छात्रावास का निरीक्षण मंडल संयोजक रीवा द्वारा किया जाकर फाइलों की जांच के नाम पर अनुचित दबाव डाला जा रहा है ऐसा करके महिला अधीक्षक को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। महिला अधीक्षकों का कहना है कि किस उद्देश्य से लगातार छात्रावासों का निरीक्षण मंडल संयोजक द्वारा किया जा रहा है यह जांच का विषय है।

Created On :   13 Oct 2026 3:49 PM IST

Tags

Next Story