रीवा न्यूज: भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
ग्राम बांसा में पिछले 18 वर्षों से निरंतर चली आ रही श्रीमद्भागवत कथा की यह परंपरा क्षेत्र की आस्था, एकता और धार्मिक संस्कृति का प्रतीक है

डिजिटल डेस्क रीवा।जिले के ग्राम बांसा स्थित कुलदेवी माँ बुढ़ी दाई मंदिर परिसर में आज माँ बुढ़ी दाई उत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। यह धार्मिक आयोजक निर्मला संजीव द्विवेदी कथा बाँसा एवं नक्टा के ग्रामीण जनों के साथ-साथ एवं जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 10 के समस्त परिवार जनों सहयोग से संपन्न हुआ। बताया गया कि ग्राम बांसा में पिछले 18 वर्षों से निरंतर चली आ रही श्रीमद्भागवत कथा की यह परंपरा क्षेत्र की आस्था, एकता और धार्मिक संस्कृति का प्रतीक है। कथा का वाचन कथावाचक बाला व्यंकटेश शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से ग्रामवासियों ने अपनी धार्मिक आस्था और सामूहिक सहयोग की भावना को एक बार फिर प्रदर्शित किया है। माँ बूढ़ी दाई उत्सव समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।


Created On :   11 Oct 2026 7:26 PM IST

Tags

Next Story