रीवा न्यूज: 101 देवीरूपी कन्याओं का किया गया पूजन

101 देवीरूपी कन्याओं का किया गया पूजन
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मातारानी एवं श्री झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया

डिजिटल डेस्क रीवा ।

माँ भगवती की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस सिन्धु यूथ विंग द्वारा गुढ चौराहा रीवा स्थित सिन्धु भवन में 101 देवी रूपी कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम एवं भण्डारा प्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मातारानी एवं श्री झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता , समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सरदार प्रहलाद सिंह, डॉ. सी बी शुक्ला संत समाज ब्राम्हण समाज, डॉ. नरेश बजाज,नेता प्रतिपक्ष दीनानाथ वर्मा , पार्षद समीर शुक्ला,अम्बुज निगम, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सतना के अध्यक्ष सतीश सुखेजा द्वारा पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात 101 कन्याओं का 101 यजमानों द्वारा पैर धोकर, तिलक लगाकर सिर में चुनरी पहनाकर विधि-विधान से मंत्रोचार के साथ पूजन किया गया। बाद में उन्हे उपहार स्वरूप फल, मिष्ठान एवं फैन्सी वस्त्र प्रदान किये गये। तथा कन्याओं को रूचिकर भोजन कराया गया। इस अवसर पर आमजनमानस के लिए भण्डार प्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भण्डारा प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में मुख्यरूप से संतूलाल आहूजा,रमेश सोनेता, कन्हैयालाल मंगलानी, नरेश काली, पप्पू गंगवानी, कन्हैयालाल ,पप्पन पंजवानी, प्रकाश शिवनानी, एवं सर्व समाज के गणमान्य नागरिक समाज सेवी एवं कई संस्थाओ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Created On :   11 Oct 2026 5:36 PM IST

Tags

Next Story