रीवा न्यूज: हैंडबॉल प्रतियोगिता में रीवा ने दोनों वर्गों में मारी बाजी, पुरस्कार वितरित

हैंडबॉल प्रतियोगिता में रीवा ने दोनों वर्गों में मारी बाजी, पुरस्कार वितरित
प्रतियोगिता मेंचयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे

डिजिटल डेस्क रीवा।

70वीं राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता खेल परिसर अगडाल में सम्पन्न हुआ। रीवा संभाग ने हैंडबॉल बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर दोहरी सफलता हासिल की। बालक वर्ग में जनजातीय कार्य विभाग द्वितीय तथा इंदौर संभाग तृतीय स्थान पर रहा। वहीं बालिका वर्ग में जबलपुर संभाग ने दूसरा तथा जनजातीय कार्य विभाग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज तिवारी रहे ।अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्र ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलंपिक एसोसिएशन रीवा के अध्यक्ष आशीष काकवानी, सचिव प्रणव सिंह, समाजसेवी परमजीत सिंह डंग, सरपंच अरविंद दुबे उपस्थित रहे। इस दौरान स्व. रामबिहारी मिश्रा की धर्मपत्नी शांति मिश्रा सहित सभी कोच मैनेजर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस तरह मिला पुरस्कार

पुरस्कार वितरण के दौरान रीवा के संयम मिश्रा बालक वर्ग में एवं जबलपुर की सोनिया ने बालिका वर्ग में उत्कृष्ट खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त किया।मुनेन्द्र मिश्रा, विनोद शुक्ला, ज्योति विश्वकर्मा, वीरेंद्र शुक्ला, अविनाश गौतम, संजय सिंह, दिनेश जैन, संदीप टंडन, राघवेंद्र सिंह, रोहित शुक्ला, राधे मिश्रा, संजीव मिश्रा, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रोहित मिश्रा एवं राहुल मिश्रा सहित समस्त खेलप्रेमियों और ग्रामवासियों ने उक्त प्रतियोगिता अगडाल में आयोजित करवाने हेतु उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के प्रति आभार ज्ञापित किया।बताया गया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता बनारस(उत्तरप्रदेश) तथा बालक वर्ग की प्रतियोगिता सोमनाथ(गुजरात) में आयोजित होगी।


Created On :   11 Oct 2026 5:08 PM IST

Tags

Next Story