- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रामलीला में सीता स्वयंवर और श्रीराम...
रीवा न्यूज: रामलीला में सीता स्वयंवर और श्रीराम विवाह की धूम

डिजिटल डेस्क रीवा।
शहर के घोघर स्थित नित्य राघव शरण मंदिर में लगातार रामलीला का मंचन हो रहा है। इसी कड़ी में
जैसे ही रामलीला मंच पर भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा, पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। सैकड़ो भक्तों की आंखों के सामने जनक नंदिनी सीता जी ने वरमाला पहनाकर अपने राम को पति के रूप में चुना। इसके बाद राम सीता विवाह कि भव्य और अद्भुत मंचन किया गया। फूलों की वर्षा, शहनाई, मंत्रोच्चार और आतिशबाजी के बीच ऐसा लगा जैसे त्रेता युग फिर से लौट आया हो। दर्शकों में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक भावुक हो गए, कई महिलाओं की आंखों में खुशी के आंसू थे। समिति की ओर से बताया गया कि 13 अक्टूबर को
रामलीला सबसे ज्यादा मार्मिक होने वाली है क्योंकि इस दौरान दशरथ और कैकेई संवाद का मंचन किया जाएगा। अब तक जहां खुशी और विवाह उत्सव था, अब वहीं से त्याग और परीक्षा की कहानी शुरू होगी। रामलीला मंचन में अयोध्या में राम राज्याभिषेक की तैयारी
मंथरा का कैकेयी को बहकाना,
दशरथ का वचन और राम के वनवास का ऐलान होगा।वह क्षण जब एक पिता अपने प्रिय पुत्र को वन भेजने पर मजबूर होगा, और श्रीराम हंसते हुए पितृ-आज्ञा को स्वीकार करेंगे । ये दृश्य हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देगा।
Created On :   12 Oct 2026 7:23 PM IST












