- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- मन की मुरादे पूरा करती है मां आनंदी...
रीवा न्यूज: मन की मुरादे पूरा करती है मां आनंदी देवी

डिजिटल डेस्क रीवा।
जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर बैकुंठपुर क्षेत्र टिकूरा तेंदून में मां आनंदी देवी विराजमान है। यहां पर इन दिनों शारदीय नवरात्रि पर प्रातः 4 बजे से मंदिर परिसर में भक्तगणों की माता रानी दर्शन के लिए भक्तगणों का जल सैलाब उमड़ रहा है। बैकुंठपुर क्षेत्र से लगभग 1 किलोमीटर दूर टिकुरा तेंदून में मां आनंदी देवी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है। क्षेत्र के लोग बताते हैं कि मां आनंदी देवी की प्रतिमा कई सौ वर्ष प्राचीन है। यहां तक की बघेल वंश की पूजनीय है। आधा दर्जन से ज्यादा गांव के लोग इन्हें कुल देवी के रूप में मानते हैं। लोगों के घरों से कई अनुष्ठान के मंगल कार्य की हाजिरी लगती है। मां आनंदी देवियों में सिद्ध पीठ के रूप में जानी जाती है। भक्तगणों द्वारा बताया जाता है की कई बार भक्तगण माता रानी के यहां जीभ चढ़ा चुके हैं जो मां आनंदी देवी के प्रताप से भक्तगणों को दोबारा जीभ प्राप्त हुई ।
भव्य मंदिर का हो रहा निर्माण
बताया गया है कि यहां पर भक्तगणों की सहयोग से मंदिर भव्य स्वरूप ले रहा है। मंदिर प्रांगण में कारीगरों द्वारा पत्थर लगाए गए ताकि लोग सरलता से परिक्रमा कर सके । मंदिर परिसर में दो गर्भ गृह है । इसे कमरे का स्वरूप दिया गया है। माता रानी के सिंहासन को कई विशेष पत्थरों से लेकर डिजाइनिंग बाहरी कारीगरों द्वारा कराया गया। चौतरफा हाल के साथ मंदिर परिसर के ऊपर दो गुंब्बज को भव्य स्वरूप दिया गया जो चारों दिशाओं में लोगों का ध्यान केंद्रित कर रहा है। भक्तों ने बताया कि आनंदी देवी के गर्भ ग्रह में स्थापना होने में अभी कुछ कुछ दिन शेष रह गए हैं। सीसीटीवी कैमरा से सुसज्जित होना अभी बाकी है ताकि मंदिर परिसर में भीड़ होने पर भक्तगणों को माता रानी का दर्शन सुगमता से मिल सके। बताया गया है कि पंचमी, अष्टमी और नवमी के दिन माता रानी की विशेष पूजा अर्चना के साथ भक्ति भगत का शुभारंभ किया जाता है। इसके बाद प्रसाद वितरण के अनुष्ठान किए जाते हैं।
Created On :   12 Oct 2026 5:21 PM IST












