रीवा न्यूज: मुकेश श्रीवास्तव दूसरी बार बने दूरसंचार मंत्रालय के सदस्य

मुकेश श्रीवास्तव दूसरी बार बने दूरसंचार मंत्रालय के सदस्य
मुकेश श्रीवास्तव इससे पूर्व वर्ष 2006 से 2014 तक रेल मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं

डिजिटल डेस्क रीवा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश श्रीवास्तव को दूसरी बार भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय का सदस्य बनाया गया है। मुकेश श्रीवास्तव इससे पूर्व वर्ष 2006 से 2014 तक रेल मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने रीवा सहित संपूर्ण विंध्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जिसे आज भी याद किया जाता है। इसके अतिरिक्त वे भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों एवं संबंधित बोर्डों में भी सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।


Created On :   13 Oct 2026 7:13 PM IST

Tags

Next Story