Rewa news: मां दुर्गा की आराधना के लिए लग रही भक्तों की भीड़, जगह-जगह लग रहे जयकारे

मां दुर्गा की आराधना के लिए लग रही भक्तों की भीड़, जगह-जगह लग रहे जयकारे

डिजिटल न्यूज़ रीवा

शारदीय नवरात्रि को लेकर पूरा शहर भक्ति में होता जा रहा है। दुर्गा पंडालों में सुबह शाम मां के जयकारे लगा रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि शहर में भक्ति और शक्ति का अनोखा संगम भी देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा के साथ-साथ शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और पूजा पंडालों में मां काली की भी भव्य स्थापित की गई हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां काली के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रही है।

बुधवार को नवरात्रि के चौथे दिन शहर के ऐतिहासिक रानीतालाब स्थित मॉ कालिका के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां सुबह और शाम दोनों समय भक्तों की भीड़ लग रही है। मातारानी को स्नान कराने के लिए श्रद्धालु भोर होने से पहले ही यहां पहुंच जाते हैं। वहीं शाम को श्रृंगार का दर्शन भी कर रहे हैं। इसी तरह शहर के स्वागत भवन में विराजी मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए सुबह शाम भक्तों की काफी भीड़ लग रही है। इस दौरान भक्तों को प्रतिदिन अलग-अलग प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। भक्त जनों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रात में यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं। इसी तरह रतहरा में भी मॉ जगत जननी का दरबार सजाया गया है। यहां मॉं काली की प्रतिमा स्थापित की गई है। बताया गया है कि स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा चार वर्ष से यहां प्रतिमा स्थापित की जा रही है। सुबह-शाम देवी पंडाल में आरती-पूजा में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम भी हो रहे हैं। इसके अलावा शहर के नरेंद्र नगर अमहिया,ढेकहा, बाणसागर कॉलोनी, नेहरू नगर सहित हर जगह है मां दुर्गा के पंडाल में विशेष पूजा आराधना की जा रही है। इसके साथ-साथ हवन के कार्यक्रम में भी भक्तजन शामिल हो रहे हैं।

Created On :   14 Oct 2026 4:50 PM IST

Tags

Next Story