Rewa news: नवरात्रि पर्व के मद्देनजर पुलिस अलर्ट

नवरात्रि पर्व के मद्देनजर पुलिस अलर्ट
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

डिजिटल न्यूज़ रीवा

नवरात्रि का पर्व चल रहा है इसके चलते शहर में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। सुबह से लेकर देर रात तक शहर की सड़कों तथा दुर्गा पंडालों के आसपास पर चहल-पहल बनी रहती है । इसके चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से देर रात रीवा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रीवा गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रीवा, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं शहर के विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवरात्रि के दौरान सतर्कता बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Created On :   15 Oct 2026 2:25 PM IST

Tags

Next Story