- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- 8.31 करोड़ लागत के संयुक्त कार्यालय...
Rewa news: 8.31 करोड़ लागत के संयुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण

डिजिटल न्यूज़ रीवा
त्योंथर में 831.81 लाख की लागत से नवनिर्मित एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण सांसद जनार्दन मिश्रा और विधायक सिद्धार्थ तिवारी ‘राज’ ने किया। इस अवसर पर विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ काम कर रही है। नए भवन से लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए एक ही परिसर में सुविधाएं मिलेंगी। सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी और आम जनता का समय बचेगा।
कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लोकार्पण समारोह गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। भवन में एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालय कक्षों के साथ अधिवक्ताओं व फरियादियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
Created On :   15 Oct 2026 4:31 PM IST










