Rewa News: सांस्कृतिक महोत्सव का हुआ समापन, पुरस्कार वितरित

सांस्कृतिक महोत्सव का हुआ समापन, पुरस्कार वितरित
इस अवसर पर समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

डिजिटल डेस्क,रीवा। श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर आयोजित अग्रवाल सांस्कृतिक महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष मीना बंसल उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल समाज रीवा के अध्यक्ष एड. सुनील अग्रवाल ने की।जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डी.डी. अग्रवाल (से.नि.आई.ए.एस.) एवं डॉ. अरुण अग्रवाल उपस्थित रहे। मंच पर प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि मीना बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श आज भी समाज को सेवा, समरसता और समानता की प्रेरणा देते हैं।

अग्रसेन जी ने समाज में परस्पर सहयोग एवं भाईचारे की भावना को सर्वोपरि रखा। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं महापुरुषों के विचारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अग्रवाल समाज रीवा के अध्यक्ष एड. सुनील अग्रवाल ने कहा कि सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों से आपसी सद्भाव बढ़ता है और नई पीढ़ी को समाज की गौरवशाली परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर अग्रवाल सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत आयोजित जलेबी दौड़ कुर्सी दौड़ रंग भरो प्रतियोगिता आदि के विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा एवं उत्साह से कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Created On :   16 Oct 2026 4:55 PM IST

Tags

Next Story